गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 13 October 2018

RPP NEWS

बरगदही मदरसा कमेटी विवाद....15 को विकास भवन में चुनाव ..18 कर्मचरियों की ड्यूटी लगी

 मदरसा बरगदही कमेटी बिवाद चुनाव 15 को बिकास भवन में  18 कर्मचरियों की डियूटी लगी
आर0 पी0 पी 0 न्यूज़ पोर्टल : संवाददाता रिज्वानुल्लाह खान : महाराजगंज के घुघली क्षेत्र अंतर्गत 42 गांवा  के चर्चित मदरसा कादरिया सेराजुल उलूम बरगदही जो उत्तर प्रदेश द्वारा अनुदानित है यहाँ प्रबंध समिती का विवाद इतना गहरा हो गया की जो चुनाव आम जनता के बीच गावं में होना चाहिए वह अब अधिकारियो के निगरानी में विकास भवन सभागार मे कराये जाने का निर्णय लेने को बाध्य होना पड़ा | उक्त मदरसा में अध्यापको की कुछ सीटें रिक्त थी जिस पर नियुक्ति को लेकर विवाद गहराता गया, प्रबंध समिति की सदस्यों की आपसी खीचा तानी का परिणाम  यह  हुआ की पूरी कमेटी ही विवादित घोषित होगयी. जब दो गुट प्रबंधकीय के दावेदार हो गये तो सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्स गोरखपुर मंडल गोरखपुर ने अपने प्रत्रंक संख्या 803 दिनाक 31 मई 2018 के द्वारा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महाराजगंज को चुनाव अधिकारी नामित करते हुए चुनाव कराने के निर्देश दिए . कमेटी भंग होते ही हलचल सी  मच गयी कुछ लोगो ने चिंता जताते हुए दुःख प्रकट किया तो वही कुछ लोगो ने खुशिया मनाई और प्रबंध समिति हेतु बहुत सारे दावेदार भी सामने आने लगे , चर्चा तो यह भी है की कार्यकारणी में स्थान पाने तथा प्रबंधक व अन्य पदों के लिये सदस्यों को प्रलोभन तक दिए जा रहे है, पूरा गांव इस चुनाव को लेकर तीन खेमे में बटता दिखाई दे रहा है , एक दुसरे को देख लेने तक की बात हो रही है , इधर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार ने जैसे ही अपने पत्रांक संख्या 593/11-10-18 द्वारा 15 अक्तूबर 2018 को चुनाव करने की घोषणा की तो अचानक गावं का तापमान ही बढ  गया , और पुरे गावं में प्रचार प्रसार का कार्य भी आरम्भ कर दिया गया , चुनाव हेतु विभिन्न मदरसों के 18 लिपिक व अनुचर की ड्यूटी लगाई गई है , जिन्हें 13 - 10 -18 से ही कार्य मुक्त करते हुए उन्हें चुनाव कार्य हेतु महाराजगंज कार्यालय उपस्थित होने के निर्देश दिए है, इस चुनाव  में मदरसा की साधारण सभा के लगभग 90 सदस्य प्रबंध समिति के  सदस्यों का चुनाव करेगे , यह चुनाव महाराजगंज विकास भवन में प्रात:10 बजे से 4 बजे तक होगा , मदरसा की कार्यकारणी की इस विवाद की कारण पुरे क्षत्रे में आम जनमानस में भारी रोस है की जो चुनाव गांव में आसानी से हो जाये करते थे और सब मिलकर आम सहमती से मदरसा संचालित करते थे अब उसमे भी कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिये रणनीति कर मदरसा की छबी को मलियामेट करने पर तुले हुए है , जो किसी प्रकार से उचित नहीं है |

www.rppnewsportal.com
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा जरी आदेश

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :