महराजगंज : पुलिस में लगातार केस की सेटिंग के नाम पर धनउगाही का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है लगातार कहि से न कही से इस तरह का मामला प्रकाश में आ रहा है |
थाना क्षेत्र घुघली के पकड़ी विशुनपुर टोला बेलहिया निवासी तैमून निशा पत्नी समीउद्दीन ने पुलिस अधिक्षक महराजगंज से लिखित शिकायत किया है कि 18 अक्टूबर 2018 को शाम लगभग 5 बजे बच्चो के मामूली से विवाद को लेकर गावं की ही तैरूंन निशा पत्नी जहीर ने प्रार्थिनी के घर पर आकर गाली देने लगी जब प्रार्थिनी ने उसको मना किया तो तैरूंन निशा ने प्रार्थिनी की बाल पकड़ कर पटक दी और लात मुक्को से मारने लगी इस मार पिट में प्रार्थिनी के हाथ की दो उगलिया भी टूट गई इतना होने के बाद भी तैरूंन निशा ने प्रार्थिनी के बेटे को झूठे केस में फ़साने की धमकी देने लगी | इस बात की जब प्रार्थिनी ने थाना घुघली में शिकायत किया तो थाने के सिपाही उलटे प्रार्थिनी को ही धमकाने लगे और शिकायत भी दर्ज नहीं किया और तो और उलटे तैरूंन निशा की तरफ से सिपाही पैरवी करने लगे| इस मामले को दबाने के लिए प्रार्थिनी से राजेश यादव नामक सिपाही ने 15000 रूपये की मांग करने लगा , न देने पर बेटे को झूठे केस में फ़साने का धमकी देने लगा ||इस बात की सबुत प्रार्थिनी के पास सिपाही से हुई फ़ोन पर बात की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है इस बात की शिकायत प्रार्थिनी ने पुलिस अधिक्षक महराजगंज से की है पुलिस अधिक्षक ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जांच का आदेश दिया |
![]() |
| शिकायत की पावती रसीद |

