इंसेफेलाइटिस पीड़ित के पिता ने कहा ,नही है स्वच्छ भारत
 |
| अंशुमन व उसके पिता चन्द्रिका गुप्ता |
संवाददाता -नुर मोहम्मद का रिपोर्ट : आर.पी .पी न्यूज़ पोर्टल: महराजगंज: आज सरकार लाख स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत का दावा कर ले, लेकिन न ही भारत स्वच्छ बन पा रहा है और ना लोग स्वस्थ रह पा रहें है | पुरी तरह स्वस्थ भारत अभियान का दावा खोखला साबित हो रहा है | स्थानीय प्रशासन के लोग सोये हुए है , समझ में नही आता की इनकी नींद कब खुलेगी ? ना जाने कितने मासूमो की मौत ये और देखना चाहतें है | सदर तहसील के अन्तर्गत ग्राम सभा पिपरपाती तिवारी में एक 10 वर्ष के बच्चे को इंसेफेलाइटिस (मस्तिष्क ज्वर) कि पीड़ा पिछले तीन महीनो से है| बच्चे का नाम अंशुमन है, अंशुमन 10 वर्ष का बच्चा है जो अब स्कूल नही जाता है जिस उम्र में उसे अपने सहपाठियों के साथ खेलना चाहिए, वह अब चुप- चाप बेड पर लेटा रहता है | अंशुमन के पिता चन्द्रिका गुप्ता कहतें हैं की हमने अपने जिगर के टुकड़े अपने बेटे का इलाज कराने में कोई कसर नही छोड़ा है | जो कुछ अपने पास था बेच कर और रिश्तेदारों से क़र्ज़ तक लेकर मैंने अंशुमन का इलाज कराया परन्तु अभी तक बच्चा ठीक नही हुआ है साथ ही साथ पिता चन्द्रिका प्रशासन को कोसते हुए यह भी कहतें है की अगर समय-समय पर गाँव में दवा का छिड़काव हुआ होता तो शायद इस तरह की जानलेवा बीमारी हमारे बच्चे को नही हुई होती | गरीब घराने के इस परिवार को सरकार को कोसने के सिवाय अब कुछ नही बचा है |
महराजगंज के ताज़ा न्यूज़ से रहें अपडेट पढ़ने के लिए
क्लिक करें
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |