रिजवानुल्लाह खान का रिपोर्ट
आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल महराजगंज: देश में बेरोजगारी की समस्या से परेसान लोग दो वक़्त की रोटी की कमाई के लिए अपना वतन छोड़ कर दुसरे मुल्क में जातें है लेकिन उन्हें क्या पता होता है की अगर उनके साथ कोई घटना हुई तो वे समय से अपने वतन में जिन्दा या मुर्दा पहुँच पाएंगे या नही | ऐसा देखने को मिला है जब
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सिरसिया मलमालियाँ में अर्जुन(30) पुत्र मुन्नर की लाश 18 महीना बाद आज सऊदी से उसके घर आई तो पूरे घर मे कोहराम मच गया,वह सऊदी कमाने गया था किसी दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई थी आवश्यक कागज़ात जमा करने के बाद वहां से उस की लाशआज बुधवार को भोर में घर पर पहुंची तो पुराना ज़ख्म फिर ताज़ा हो गया और पुरे घर में कोहराम मच गया,पत्नी और छोटे छोटे बच्चों की चीख पुकार से पूरे गावँ में सन्नाटा का पड़ा हुआ है ,अर्जुन अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था,उसके दो बेटे और दो बेटियां है सब से बेटी शालिनी की उम्र अभी 9 वर्ष है।बाप मुन्नर जो मोची का कार्य करके घर का भरण पोषण करता था वह भी 3 वर्षों से फालिज का शिकार होकर घर बैठ कर एक-एक रोटी का इंतज़ार करता था अब उसका अंतिम सहारा भी छिन गया,पत्नी और बच्चो समेत पिता का रो रो कर बुरा हाल है, कुनबा पर टुटे आफत के इस पहाड़ को देख कर मौके पर मौजूद लोगों की आँखें भी नम हो गईं और सब की ज़बान से यही निकल रहा था खुदा किसी पर भी ऐसी मुसीबत न डाले ।
आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल महराजगंज: देश में बेरोजगारी की समस्या से परेसान लोग दो वक़्त की रोटी की कमाई के लिए अपना वतन छोड़ कर दुसरे मुल्क में जातें है लेकिन उन्हें क्या पता होता है की अगर उनके साथ कोई घटना हुई तो वे समय से अपने वतन में जिन्दा या मुर्दा पहुँच पाएंगे या नही | ऐसा देखने को मिला है जब
![]() |
| मृतक अर्जुन के पत्नी व बच्चे |