महाराजगंज जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय और पुलिस कप्तान आरपी सिंह ने थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के चर्चित गाँव सोहनपुर उर्फ़ सोनकटिया का आज दोपहर में दूर किया उनके साथ में थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मी भी उनके साथ रहे , जिलाधिकारी ने गावँ में पहुंच कर लोगों से दसहरा का त्योहार भाई चारा के माहौल में अमन सोकुन से मनाने की अपील की ,उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या हो तो आपस मे मिल बैठ कर हल निकालना अच्छा होता है इस से बेहतर समाज का निर्माण करने में काफी सहायता मिलती है,
बताते चलें कि यह गांव पिछले वर्ष उस समय सुर्खियों में आया था जब दसहरा के बाद मूर्ति विसर्जन को लेकर दो समुदाय में रास्ते के मामूली विवाद को लेकर काफी ईंट पथ्थर चले और फिर दर्जनों लोग संगीन धाराओं में जेल भेजे गए,इस वर्ष अग्रिम इहत्यात बरतते हुए अधिकारियों ने यहां सुरक्षा ब्यवस्था तथा रास्ता की दिक़्क़तों को पहले ही हल करने के लिए दौरे आरम्भ करदिये हैं,
जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने थाना श्यामदेउरवा में अधिकारियों के साथ बैठक कर त्योहारो के अवसर पर सुरक्षा ब्यवस्था का भी जायज़ा लिया इन्होंने दसहरा दिवाली जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों पर क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए तथा चेतावनी दी कि अमन में रोड़ा डालने वाले बख्शे नही जाएंगे,उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी

