RPP NEWS PORTAL : गोरखपुर ब्यूरो : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर दौरा 31 अक्टूबर को 10.50 बजे जनपद में प्रताप नारायण जनता इण्टर कालेज बरही सोनबरसा मे आगमन हो रहा है। मा0 मुख्यमंत्री जी 11 बजे से 12 बजे तक बाबू प्रताप नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण एवं जनसभा को सम्बोधित करने के उपरान्त 12.25 पर गोरखनाथ मंदिर आएंगे, तथा पुनः 1.35 पर गोरखनाथ मन्दिर से प्रस्थान करके 2.20 बजे से 3.20 बजे तक ग्राम काजीपुर विकास खण्ड-जंगल कौड़िया में आईटीआई का शिलान्यास एवं जनसभा को सम्बोधित करने के उपरांत 3.45 पर गोरखनाथ मंदिर आएंगे तथा रात्रि विश्राम गोरक्षनाथ मंदिर में करेंगे।
मा0 मुख्यमंत्री जी 01 नवम्बर को 10 बजे से 10.15 बजे तक जिला चिकित्सालय गोरखपुर में डायलिसिस केन्द्र का उद्घाटन करने के उपरान्त 10.25 बजे से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। उक्त जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने दी है।

