पनियरा विधान सभा रन फॉर यूनिट की एकता रैली का आयोजन
 |
| रैली को सम्बोधित करते हुए माननीय विधायक जी |
RPP NEWS PORTAL : सवांददाता ब्रहमा यादव एंव विषणु : महराजगंज के विधानसभा पनियरा में आज विधान सभा रन फॉर यूनिट की एकता रैली का आयोजन किया गया जिसमे विधान सभा के विभिन्न स्कूलों से छात्र एंव छात्रों ने भाग लिया यह रैली पनियरा विधान सभा के विधायक माननीय ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर किया गया | यह रैली परतावल चौक से परतावल मंडी तक निकली गई ,इस रैली को देखने के लिए भारी भीड़ जमा थी ,इस रैली में पंचायत इण्टर कॉलेज के छात्र /छात्रों ने भी भाग लिया ,रैली में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों से माननीय विधायक जी ने परिचय प्राप्त किया ,उसके बाद रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ,रैली परतावल मंडी पर जा कर समाप्त हुई ,यह पर विधाय जी द्वारा विजेता को पुरस्कार वितरण किया गया ,रैली को देखने के लिए परतावल चौक से मंडी तक रोड के किनारे किनारे लोगो की भीड़ लगी रही , इस रैली में प्रथम स्थान संदीप कुमार पाल भवानीपुर गगीबाज़ार को मिला , दूसरा स्थान विनोद साहनी मिठौरा जंगल को मिला ,तीसरा स्थान बुद्धिराम ग्राम बेनीगंज को मिला ,पुरस्कार वितरण के बाद विधायक जी ने रैली की समापन की घोषणा किया |
 |
| रैली के विजेताओं को पुरस्कार वितरण करते हुए |
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |