
RPP NEWS PORTAL: (डिजिटल ब्यूरो ) लोग आज कल अपना गुस्सा ऐसे जाहिर कर रहें है कि वे भूल जा रहें है कौन क्या है ? ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है सोशल मीडिया पर एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ भाजपा नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनेश राजकुमार को साराविलाई के पास से गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार उसने अप्रैल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जब वह कतर में था। वीडियो में उसने कठुआ में नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या की घटना पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पुलिस ने बताया कि भाजपा के जिला महासचिव सी थंगप्पन की शिकायत के आधार पर राजकुमार को गिरफ्तार किया गया है।
