RPP NEWS PORTAL : सवांददाता विष्णु विश्वकर्मा : परतावल क्षेत्र के सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या पी जी कॉलेज में आज सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस मनाई गई ,इस कार्यक्रम में कालेज के छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ उमेश यादव विभागाध्यक्ष शिक्षा विभाग सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या पी जी कॉलेज,कार्यक्रम में सरदार बल्लभ भाई पटेल के फोटो पर माल्यार्पण ,संजीला सिंह ,प्रमोद कुमार ,किरण गुप्ता ,स्नेह प्रभा , सुरेश कुमार ,उपेन्द्र उपाध्याय आदि ने किया,कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक श्री प्रेम शंकर ,एवं मंच संचालन श्री गोविन्द लाल ने किया इस अवसर पर सभी शिक्षक व कर्मचारी तथा छात्राये उपस्थित रही |

