गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 2 October 2018

RPP NEWS

परतावल: स्कूलों में मनाया गया महात्मा गाँधी जयंती

आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल:महराजगंज: परतावल क्षेत्र के कई स्कूलों मंगलवार को गाँधी जयंती मनाई गई | राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के आदर्शो को अपने जीवन में लाने व उनके बताये गये मार्ग पर चलने का स्कूल के बच्चो ने संकल्प लिया तो वही दूसरी तरफ हरपुर तिवारी में स्थित आर.के इंटर कॉलेज एवं कान्वेंट स्कूल के छात्रों और अध्यापकों द्वारा झंडा रोहण कर स्वच्छता अभियान चलाया गया | स्कूल के सभी अध्यापक और छात्रों ने भारत को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया | आर.के इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य का कहना है कि हमारे आस-पास गन्दगी होने के कारण हर साल हजारो की संख्या में लोग बीमार पडतें हैं और कई लोग अपनी बीमारी की वजह से जान गवां देतें है अगर देश के सभी नागरिक अपने अगल बगल के गन्दगी को साफ रखें तो ऐसी जानलेवा बिमारियों से बचा जा सकता है |
rppnewsportal परतावल:  स्कूलों मनाया गया महात्मा गाँधी जयंती
गाँधी जयंती पर झंडा रोहण करतें अध्यापक गण

rppnews परतावल:  स्कूलों मनाया गया महात्मा गाँधी जयंती
स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई करतें आर.के इंटर कॉलेज के छात्र

2 अक्टूबर - महात्मा गांधी का जन्म दिवस

महात्मा गांधी का जन्मदिन गांधी जयंती या महात्मा गांधी जयंती के नाम से हर साल भारत में मनाया जाता है। यह प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को पडता है, और पूरे भारत में राजपत्रित अवकाश होता है। 2 अक्टूबर को महान व्यक्ति महात्मा गाँधी का जन्म वर्ष 1869 को पोरबन्दर में गुजरात में कर्मचन्द गाँधी और पुतलीबाई के यहाँ हुआ था। महात्मा गाँधी को भारतियों की स्वतंत्रता के लिए अपने अविस्मरणीय योगदान और संघर्ष के कारण भारत में बापू के नाम से जाना जाता है। सभी सरकारी कार्यालयों, बैंकों, स्कूलों, कॉलेजों, डाकघरों और आदि 2 अक्टूबर पर बंद रहते हैं। इस दिन को मनाने के लिए कुछ व्यवसाय और संगठन कुछ घंटे के लिए खुलते हैं।
गांधी जयंती
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी

 

 

 

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :