![]() |
| जीत की सार्टिफिकेट प्रदान करते जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी |

RPP NEWS PORTAL: महराजगंज: बयालीस गाँवां के बर्गदही में स्थित मदरसा सिराजुल उलूम की प्रबन्ध समिति का चुनाव आज जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार की देख रेख में विकास भवन में सम्पन्न हुई सुरक्षा के कड़े इंतज़ामात किये गए,3 बूथों पर 21 पदों के लिए 75 वोट पड़े एक एक मतदाता को 21 बैलेट पेपर मिले जिस पर उस को अपने मत का प्रयोग करना था,मदरसा के साधारण सभा के 90 सदस्यों को वोट डालना था जिस में से 13 की मृत्यु हो चुकी है जब कि 2 विदेश है शेष 75 ने अपने मत का प्रयोग किया मुक़ाबला कांटे का रहा,शाम 4 बजे के बाद वोटो की गणना का कार्य आरम्भ हुआ,जिस में संरक्षक पद हेतु दोनो प्रत्याशियों मु0 हुसैन,व वलीउल्लाह को 36,36,मत,मिले, सिक्का उछालने से पूर्व ही वलीउल्लाह को उन के प्रतिबन्धी ने संरक्षक घोषित कर दिया | अध्यक्ष पद हेतु जोखन खान 45 वोट पाकर विजयी रहे जबकि गुलाम किबरिया 27 मत पाये,कमरुल वरा खान को सिकरेट्री पद हेतु 39 मत मिले जब कि मुबारक हुसैन को 32 मत ही मिले, अबू होरेरा खान उपाध्यक्ष,।मुस्तक़ीम उप सिकरेट्री,रियाजुद्दीन,कोषाध्यक्ष,शमशुल वरा खान आडिटर पद के लिए विजयी हुए,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महरहगंज प्रभात कुमार ने इन्हें जीत का सर्टिफिकेट प्रदान कर इन से मदरसा बेहतर ढंग से चलाने की आशा जताई ,चुनाव कार्य मे अल्पसंख्यक कार्यालय में तैनात हाजी सैफुद्दोजा की सराहनीय भूमिका रही,जोखन खान अध्यक्ष,कमरुल वरा,सिकरेट्री चुने गए
बताते चलें कि मदरसा की पूरी कमेटी विवादित होने के कारण सहायक रजिस्ट्रार सोसायटी चिट फंड गोरखपुर ने भंग करते हुए पुनः चुनाव कराने के निर्देश दिए थे |
![]() |
| चुनाव कर्मी |


