गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 15 October 2018

RPP NEWS

चौकीदार ने चोरी करवा दी : राहुल गाँधी


इन दिनों मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मी इन दिनों जोरों पर है। यहां कांग्रेस  फिर से सत्ता में वापसी की पुरजोर कोशिश में लगी है। इसी सत्ता वापसी के सिलसिले में राहुल गांधी मध्यप्रदेश पहुंच कर चुनावी बिगुल फूंक रहे हैं। आज राहुल गांधी दतिया पहुंचे और भाजपा सरकार पर तंज कसा। इस दौरान उन्होंने राफेल और किसानों के मुद्दों पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को घेरा। 
इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि राफेल मामले में मोदी जी चुप हैं और खुद को चौकीदार कहते हैं, लेकिन इस चौकीदार ने तो चोरी करवा दी। मोदी जी राफेल के बारे में चुप हैं। अनिल अंबानी के बारे में चुप हैं। प्रधानमंत्री जी नीरव मोदी को, मेहुल चोकसी को भाई कहते हैं। मेहुल भाई, नीरव भाई, अनिल भाई, ललित भाई। भाई 35,000 करोड़ रुपये लेकर भाग गया। रैली में राहुल ने कहा, अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो कर्जा माफी होगी, केरल में हमने कर दिखाया है। हर जिले में कांग्रेस की सरकार फूड प्रोसेसिंग फैक्टरी लगाएगी, किसान को अपने माल का सही दाम मिलेगा। कांग्रेस सत्त में ई तो 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ होगा। अगर हमारी सरकार आई तो हमारा मुख्यमंत्री 24 घंटे काम करेगा।
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार ने साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्ज माफ किया, हमने किसानों का कर्जा माफ किया और प्रधानमंत्री ने 15 उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया।
 

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :