गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Sunday, 21 October 2018

RPP NEWS

परतावल: कड़ी सुरक्षा के बिच विसर्जित हुई दुर्गा प्रतिमा

परतावल: कड़ी सुरक्षा के बिच विसर्जित हुई दुर्गा प्रतिमा rpp news portal
गाँव में तैनात पुलिस बल व मूर्ति विसर्जित करने जाते लोग
 आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल:महराजगंज: श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसा खुर्द में पुलिस के कड़ी सुरक्षा के बिच हुआ दुर्गा मूर्ति विसर्जित | आप को बताते चलें की यह गाँव कई सालो से कब्रिस्तान और पोखरे की जमीन को लेकर विवादों में है | इस गाँव में कोई भी त्यौहार बिना पुलिस के निगरानी के नही मनाया जाता है,
दशहरा के दिन परसा खुर्द की दुर्गा मूर्ति को पकड़ी दीक्षित के तालाब में विसर्जित किया गया | गाँव में कहीं दो समुदाय के बिच तनाव ना हो जाये या दुर्गा मूर्ति को कहीं परसा खुर्द के विवादित तालाब में ना विसर्जित कर दिया जाये इसको देखते हुए पुरे गाँव में श्यामदेउरवा थाना के पुलिस बल सहित कई थानों के पुलिस बल मौजूद

परतावल: कड़ी सुरक्षा के बिच विसर्जित हुई दुर्गा प्रतिमा rpp news portal
विवादित पोखरे व सुरक्षा का जयेजा लेते ए.एस.पी
 रही | साथ ही साथ जिला प्रशासन के लोग भी भारी संख्या में गाँव में मौजूद रहें, तो वहीँ एडिसनल एस.पी और एडी.एम ने विवादित जमीन सहित गाँव में लगे सुरक्षा व्यवस्था का जायेजा भी लिया | गाँव में मूर्ति विसर्जन के समय तक प्रशासन के अधिकारी एडी.एम, ए.एस.पी , एडीओ.ओ.जी परतावल. प्रह्लाद तिवारी, कनुगो. हरिराम, लेखपाल. संतोष कुमार, एई. सिचाई विभाग, श्यामदेउरवा के प्रभारी दरोगा स्वतंत्र सिंह सहित इत्यादि लोग गाँव में उपस्थित रहें |
यह भी पढ़े -

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :