गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Sunday, 21 October 2018

RPP NEWS

एक भाई ने रेता भाई का गला, 'रिश्तों से रिसा खून' 'कटा गला, देख पत्नी के होश उड़ गए

रोते बिलखते परिजनों से पूछताछ करती पुलिस  
घर के बाहर लोगों से पूछ ताछ करती पुलिस
आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल (क्राइम डेस्क ) एक बार फिर भाई - भाई का रिश्ता हुआ शर्मसार, जमीन को लेकर काट दिया गया भाई का गला, वो दिन था दशहरे का ... मायके से जब दोपहर एक बजे भाई के साथ बाइक से ससुराल पहुंची महिला ने जब कमरे में कदम रखा और पति का शव देखा तो उसके होश उड़ गए। युवक का गला कटा और खून फैला था, पास में सब्जी-रोटी थाली में रखी थी, उसके मुंह में निवाला पड़ा था। घटना यूपी के फतेहपुर जिले की है जहां दशहरे के दिन दोपहर के वक्त घर में खाना खा रहे दीपक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पत्नी की तहरीर पर सगे भाइयाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके पर एसपी, एएसपी व फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की। जायदाद के लिए भाइयों से खटास की बात सामने आई है।
गांव निवासी छोटेलाल (दिवंगत) पुलिस विभाग में दरोगा पद से रिटायर हुए थे। इन्हें ससुराल पड़ोस के गांव मदियाखेड़ा में संपत्ति मिली थी। कुछ खेत खरीदे भी थे। बिंदकी के छीपहटी मोहल्ले में एक घर खरीदा था। यहां तीन साल से बेटा दीपक कुमार (40) परिवार संग रहने लगा था। दीपक के दूसरे भाई विनोद, विनय, विकास, वीरेंद्र उर्फ विनेश मदियाखेड़ा में रहते हैं। दीपक गुजरात में धागा फैक्ट्री में नौकरी करता था। त्यौहार पर दस अक्टूबर को वापस आया था।
रोते बिलखते परिजन
रोते बिलखते परिजन
 दीपक की पत्नी गीता देवी चचेरी बहन गुड़िया के घर सदर कोतवाली क्षेत्र के आधारपुर में मुंडन संस्कार में शामिल होने मंगलवार को चली गई थी। बहन के घर से बाद में वह मायके बिंदकी के जनता गांव पहुंच गई थी। मायके से शुक्रवार दोपहर एक बजे भाई सुशील के साथ बाइक से छीपहटी पहुंची। घर के  बाहर का दरवाजा खुला था। कमरे में पहुंची तो उसके होश फाख्ता हो गए। पति का गला कटा और खून फैला था। पास में सब्जी-रोटी थाली में रखी थी। उसके मुंह में निवाला पड़ा था। गीता देवी ने परिवार के सदस्यों पर आरोप लगाया है।
उसका कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं दे रहे थे। पति से इसे लेकर विवाद भी हुआ था। उसे शक है कि इसी के चलते भाइयों ने पति की हत्या की है। सूचना पर एसपी राहुल राज, एएसपी विनोद कुमार और सीओ अभिषेक तिवारी पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर खून के नमूने लिए। सीओ ने बताया कि गीता की तहरीर पर विनय और विनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ चल रही है। फिलहाल जमीन-जायदाद का विवाद ही सामने आया है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :