गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 22 October 2018

RPP NEWS

भाजपा ने राम मंदिर को चुनावी जुमला बना दिया: प्रवीण तोगड़िया अयोध्या में

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रवीण तोगड़िया
अयोध्या में अपने समर्थकों को सम्बोधित करते प्रवीण तोगड़िया
आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल:(उत्तर प्रदेश ब्यूरो) अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने अयोध्या में कहा कि केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प मिल गया है। वह मंगलवार को नई पार्टी का एलान करेंगे। अयोध्या में परमहंस की समाधि पर अपने समर्थकों को सम्बोधित करते हुए तोगड़िया ने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर को चुनावी जुमला बना दिया है। अगला प्रधानमंत्री जो भी आएगा वो राम मंदिर बनाने वाला होगा। उन्होंने वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार एवं बीजेपी को निशाने पर रखते हुए कहा कि ये सरकार राम भक्तों को अयोध्या में खाना और छत नहीं दे रही है।
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के लिए राम मंदिर की बात करने वाले अब बाबर के नाम मस्जिद बनाने की बात कर रहे हैं। अगर भारत में कहीं भी बाबर के नाम मस्जिद बनती है तो इसे हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।
तोगड़िया ने 'मंदिर नहीं तो वोट नहीं' का नारा देते हुए कहा कि इस संकल्प को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे और आम जनता को जागरुक करेंगे। तोगड़िया ने कहा कि केंद्र सरकार मंदिर के नाम पर हिंदुओं को बेवकूफ बना रही है। नई सरकार बनते ही कैबिनेट में राम मंदिर को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर जमीन अधिग्रहण कर मंदिर बनाने का प्रस्ताव लाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी मन की बात करते हैं, मैं दिल से बात करता हूं।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :