रिज़वानुल्लाह खान की रिपोर्ट
आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल:(महराजगंज) श्यामदेउरवां निरीक्षक ज्ञानेन्द्र राय हरपुर चौराहे पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक व भारतीय स्टेट बैंक का सुरक्षा जायज़ा लिया,बैंको के सामने खड़ी मोटर साइकलों के कागजात देखने के साथ ही बैंक में आने जाने वाले लोगो से भी पूछ ताछ की,अनावश्यक बैंक में आने जाने वाले लोगो से उन की पूरी जानकारी ली तथा सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को हिदायत दी की बैंको के सामने जो भी लावारिस मोटर साइकिल या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़े तत्काल उस से पूछ ताछ की जाए साथ ही एक रजिस्टर बनाकर ऐसे लोगों के नाम व पते उस पर अंकित किये जायें,बैंक में अनावश्यक घूमने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाए,थानाध्यक्ष के इस औचक निरीक्षण से कुछ देर के लिए बैंको और उस के आस पास सन्नाटा छा गया और लोग किसी यह समझने लगे कि लगता है बैंक के किसी ग्राहक से छिनैती का कोई मामला हुआ है परंतु जब लोगो को पता चला कि यह सुरक्षा की दृष्टि से जांच के लिए उठाया गया एक कदम है सब ने इस कार्य की सराहना की ,
![]() |
| बैंक के सामने गाड़ी खड़ा करने वाले लोगों से पूछ ताछ करतें थानाध्यक्ष |

