गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 9 October 2018

RPP NEWS

उत्तर प्रदेश: पति और बच्चों को बांध कर, महिला से जबरन दुष्कर्म


आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल www.rppnewsportal.com उत्तर प्रदेश: पति और बच्चों को बांध कर, महिला से जबरन दुष्कर्म
गैंग रेप
आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल :(डिजिटल ब्यूरो ) देश में बलात्कार करने पर फांसी की सजा का भी प्रावधान है आज देश में आये दिन हो रहे रेप की घटनाओं को लेकर कई नए कानून भी बनायें गए है लेकिन मनचलों के आगे सब फीके दिखाई दे रहें है आज फिर देश को शर्मसार करने वाली घटना समाने आई है |
एक ट्रक से गुरुग्राम जा रहे एक दंपती को बंधक बनाकर चालक और तीन साथियों ने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे राजमार्ग पर कोटवन बॉर्डर के समीप छोड़कर भाग गए। पीड़ित ने ट्रक चालक समेत तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
गोविंद नगर थाना के भरथना क्षेत्र जिला इटावा का निवासी एक युवक, पत्नी और दो बच्चों के साथ इटावा से गुरुग्राम जाने के लिए एक कैंटर में सवार हुआ। जानकारी के मुताबिक ट्रक जैसे ही फरह टोल पर पहुंचा, चालक ट्रक को मथुरा की ओर सूनसान इलाके में ले गया।  बात ये थी की ट्रक में सवार दम्पति रास्ता नहीं जानते थे इस कारण उन्होंने विरोध भी नहीं किया। इसी दौरान ट्रक चालक ने फोन कर अपने तीन साथियों को तुरंत बुला लिया।
इसके बाद चारों लोगों ने पति और बच्चों को बांध महिला से जबरन दुष्कर्म किया। ट्रक चालक, उन्हें कोटवन बॉर्डर के समीप एक ढाबे पर उतार कर भाग गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पीड़ित की सुने तो चालक के तीनों साथी 7000 रुपये, दो मोबाइल भी लूटकर फरार हो गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :