गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 9 October 2018

RPP NEWS

ग्राम प्रधान समेत गाँव के नव युवको ने चलाया स्वच्छता का अभियान

आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल : महराजगंज: परतावल ब्लाक के ग्राम सभा पकड़ी दीक्षित में मंगलवार की सुबह को जब ग्राम प्रधान ने झाड़ू उठाया तो पुरे गाँव ही स्वच्छ भारत अभियान का एक नया ही दृश्य देखने को मिला |
ग्राम प्रधान सहित गाँव के नव युवको ने तो गाँव से गन्दगी मिटाने का मानो संकल्प ही ले लिया हो, जो जिधर कूड़ा कचरा देखता उसको तुरंत उठा कर कचरे के डिब्बे में डालने लगा | ग्राम प्रधान गणेश पाण्डेय ने सफाई कर्मी को लेकर और खुद अपने हाथो से गाँव की सडको की सफाई करतें हुए माइक और लाउडस्पीकर लेकर स्वच्छ भारत का नारा लगाया तथा खुले में शौच न करने की अपील भी की उन्होंने गन्दगी से होने वाली बिमारिओं के बारे में बताते हुए कहा की गाँव गरीब जनता अपने मेनहत की कमाई को अपने आस पास कूड़े कचरे की गन्दगी से फैली बीमारियों पर खर्च कर देती है अगर हम नियमित ढंग से अपने अगल बगल सफाई रखे तो इन बीमारियों से बचा जा सकता है | तो वही दूसरी तरफ गाँव के नव युवकों में भी सफाई को लेकर काफी उत्साह दिखा, गाँव में घूम- घूम कर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया | और एक स्वच्छ गाँव बनाने का संकल्प लिया गया | आज जो इस गाँव के लोगों ने सफाई के प्रति जागरूकता दिखाई है उससे हमारे समाज को भी सिखने की आवश्यकता है | आर.पी.पी न्यूज़ के संवाददाता ने पुरे सफाई अभियान का दृश्य अपने कैमरे कैद कर ग्राम प्रधान से स्वच्छता पर जो बात चित की है आइये देखतें हैं उसका कुछ अंश |

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :