गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Friday, 12 October 2018

RPP NEWS

महराजगंज: गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग, घर का समान जल राख

www.rppnewsportal.com


आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल:महराजगंज: परतावल क्षेत्र के धरमौली गाँव में शुक्रवार को रसोई गैस सिलेंडर लीकेज कोने से एक घर में आग लग गई | आग लगने से घर का सारा समान जल कर राख हो गया है लेकिन किसी के हताहत होने की कोई ख़बर नहीं है | ग्राम धरमौली के स्थाई निवासी स्व०वृन्द यादव के दो लड़के है। संजय और अजय की उम्र 19 वर्ष है जो ट्रक पर काम कर परिवार का पालन पोषण करता है।
  घर लोगो के अनुसार उसकी बहन ने भोजन बनाने के लिए जैसे ही सिलेंडर के रेगुलेटर को ऑन करके माचिस की तीली जलाया तभी सिलेंडर में आग लग गई।

आग को देख घबराये परिवार के लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे , लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर के समान जल चुके थे |
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के लगातार प्रयास से आग पर काबू तो पाया गया लेकिन तब बहुत नुकसान हो गया था | बताया जा रहा है कि यह परिवार काफी गरीब है ।रहने के लिए केवल मात्र एक ही कमरा है। जिसमे पूरा परिवार एक साथ रहता है।आग लगने की वजह से इस परिवार का काफी नुकसान हुआ है । ग्रामीणों के अनुसार ये भी बताया गया है कि कुछ दिनों बाद इनकी लड़की की शादी होने वाली है लेकिन शादी से पहले परिवार पर मुसीबत का पहाड़ ही टूट गया |
घटना स्थल पर पुलिस सहित अग्निशमन दल और एच०पी०गैस एजेंसी के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :