गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Friday, 12 October 2018

RPP NEWS

भिड़े दो समुदाय के लोग धार्मिक स्थल को लेकर, पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़, फोर्स तैनात

 पुलिस पर पथराव, rpp news portal
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में धार्मिक स्थलों को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। पुलिस के एक धार्मिक स्थल को गिराने के प्रयास की सूचना फैलने पर लोग भड़क गए। पुलिस के खदेड़ने पर महिलाओं सहित कई लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए। कई पुलिस कर्मियों को मामूली चोट आई हैं। वहीं भाजपा नगीना लोकसभा सांसद डॉ. यशवंत सिंह मौके पर पहुंचे। उसके बाद दोनों पक्षों में यथास्थिति का फैसला होने पर विवाद का निपटारा कर दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।               
नहटौर के गांव इलाहबास में चामुंडा देवी का प्राचीन देवस्थल है। नवरात्रि के दौरान ग्रामीणों ने साफ-सफाई करके देवस्थल के ऊपर एक कमरा बना दिया था। शुक्रवार की सुबह को दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर मकान की दीवारों को गिराना शुरू कर दिया। लोगों को आता देख ये लोग फरार हो गए। इस बात को लेकर दोनों समुदायों के लोगों के बीच विवाद हो गए। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दूसरे समुदाय के लोगों ने भी ईदगाह में दीवार बनानी शुरू कर दी। दोनों समुदायों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
इसके बाद एसडीएम धामपुर कुंवर वीरेंद्र सिंह मौर्य व सीओ धामपुर महावीर सिंह ने मौके का मुआयना शुरू किया। पुलिस ने बिना अनुमति के ईदगाह की बनाई गई दीवार को हटवा दिया। उसके बाद देवस्थल की ओर पुलिस गई।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :