रिज़वानुल्लाह खान रिपोर्ट:
 |
| सुरक्षा का निर्देश देतें जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान |
आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल: परतावल: जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने आज थाना
श्यामदेउरवां पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की ,साथ मे सी ओ सदर,और एस
डी एम सदर भी रहे,
थाना क्षेत्र श्याम देउरवां के अंतर्गत धनहा कर्बला
पर सेहरा दफन करने की अनुमति मिलने के साथ ही यहां तापमान में अचानक चढाव आ
गया है पूरा प्रसाशन हरकत में आ गया है,चहल्लुम को देखते हुए जिलाधिकारी
अमरनाथ उपाध्याय,पुलिस कप्तान आर पी सिंह आज थाना श्यामदेउरवां पहुंचे और
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के कड़े निर्देश मातहत अफसरान को
दिये, सूचनानुसार 10 मोहर्रम को 17 गावँ के ताज़िये जो
 |
| उपस्थित कई थानों के थानाध्यक्ष |
धनहां कर्बला पर जाते है है रास्ते मे पड़ने वाले एक काश्तकार ने कोर्ट से
खेत के रास्ते ताज़िया जोलुस न जाने का स्टे ले लेने के कारण जब जाने का
रासता नही मिला तो ताज़ियादार खेत मे ही ताज़िया छोड़ कर घरों को चले गए,रात
में पुलिस और प्रसाशन ने कथित ताज़ियादारों की सहायता से ताज़िया कर्बला तक
पहुँचवा दिया,जिस से ताज़ियादारों में इस बात को लेकर काफि आक्रोश था कि
उन्हें न तो फातिहा का मौका मिला और न ही सेहरा दफन करने दिया गया,पूरे
क्षेत्र में इस बात को लेकर काफी आक्रोश था,बड़हरा
गंजन,सोनकटिया,बैजौली,बुधिराम पुर,मुरकटिया,धनहां,आदि गांव के ताज़ियादारों
ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर चहल्लुम के दिन 30 अक्टूबर को सेहरा दफन करने
की अनुमति मांगी थी ,जिलाधिकारी से हरी झंडी मिलने के साथ ही इन गांव में
चहल्लुम कई तैयारियां शुरू हो गईं ,29 की रात में बड़हरा में मजलिस,व तक़रीर
के साथ ही फातिहा का प्रोग्राम निश्चित है जब कि 30 अक्टूबर मंगलवार को इन
तमाम गांव के ताज़ियादार धनहां कर्बला पर पहुंच कर परम्परागत ढंग से सेहरा
भी दफन करेंगे,अब चहल्लुम को लेकर पुलिस प्रसाशन सुरक्षा व्यवस्था बेहतर
बनाये रखने की रणनीति तय कर रहा है,एस डी एम सदर सत्यम मिश्रा,व सी ओ
सदर,ने बड़हरा गंजन भी पहुंचकर गांव वालों से मीटिंग कर अमन शांति की अपील
की |
 |
| बड़हरा गंजन में ग्रामीणों से शांति की अपील करतें अधिकारी |