गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Sunday, 28 October 2018

RPP NEWS

मदनलाल खुराना का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए रवाना,दिग्गज नेता थे मदनलाल खुराना

 
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का शनिवार की रात 11 बजे कीर्ति नगर स्थित आवास पर निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर निगमबोध घाट ले जाया जा रहा है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर 12 बजे से भाजपा के दिल्ली कार्यालय, 14 पंडित पंत मार्ग पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, जहां पार्टी के कई दिग्गज नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मदनलाल खुराना को श्रद्धांजलि देने के लिए आडवाणी समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे थे। 82 वर्षीय खुराना 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री और 2004 में राजस्थान के राज्यपाल रहे। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता और उनके पुत्र हरीश खुराना ने बताया कि उम्र संबंधी बीमारियों के कारण वह 2011 से अस्वस्थ चल रहे थे। खुराना के बेटे हरीश ने बताया कि, ‘उन्होंने यहां कीर्ति नगर स्थित आवास में रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली।’
खुराना के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनके एक अन्य बेटे का पिछले महीने ही निधन हो गया था। हरीश खुराना ने बताया कि उनके पिता के सीने में संक्रमण था और शनिवार सुबह से ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें पांच साल पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था और तब से वह बीमार चल रहे थे। खुराना के परिवार के सदस्यों ने बताया कि रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता खुराना 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे थे। उन्हें 2004 में राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वाजपेयी मंत्रीमंडल में संसदीय कार्य व पर्यटन मंत्री रहे खुराना 'दिल्ली के शेर' के नाम से मशहूर थे। उन्हीं के मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली को मेट्रो मिली।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने खुराना के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मदनलाल खुराना जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। खुराना जी एक आदर्श स्वयंसेवक, एक समर्पित विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता व जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के एक मजबूत स्तम्भ के रूप में सदैव याद किये जायेंगे।'
उन्होंने लिखा है, 'दिल्ली में संगठन को गढ़ने में खुराना जी की अहम भूमिका रही और वह 'दिल्ली के शेर' के रूप में सुप्रसिद्ध हुए। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से खुराना जी के परिवार के प्रति अपनी संवेदनायें व्यक्त करता हूँ व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति शांति शांति’
कपड़ा मंत्री स्मृति ईरान ने ट्वीट किया है, मदल लाल खुरानी जी के निधन से शोकाकुल हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :