गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 22 October 2018

RPP NEWS

झोपड़ी में लगी प्लास्टिक फाड़ने पर,कमरे में बंद करके कर दी पिटाई

दो बच्चों को कमरे में बंद कर पिटाई का आरोप www.rppnewsportal.com
पीड़ित दोनों युवक
आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल:(गोरखपुर ब्यूरो) खोराबार।आज इन्सान इतना जानवर बनते जा रहा है की हद हो गया है दो युवक जिनकी उम्र मात्र 8,6 वर्ष है उन बच्चो को कमरे में बंद कर पिटाई का मामला प्रकाश में आया है| मामला नौवाअव्वल गांव का है झोपड़ी में लगी प्लास्टिक फाड़ने के विवाद में दो बच्चों को कमरे में बंद कर पिटाई कर दी गई। आरोप है कि बच्चों का गला दबाकर मारने की भी कोशिश की गई। एक बच्चे के पिता ने तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।
नौवाअव्वल गांव के शैलेश यादव शनिवार को काम पर गए थे। शाम करीब छह बजे उनका बेटा आदित्य (8) पड़ोसी गगन पासवान (6) के साथ गांव में खेल रहा था। इसी बीच गांव के रंगलाल की झोपड़ी की किसी ने प्लास्टिक फाड़ दी थी। आरोप है कि रंगलाल ने दोनों बच्चों को बुलाया और कमरे में बंद कर पीटने लगा।
शोर होने पर उधर से गुजर रहे हल्का सिपाहियों ने दोनों बच्चों को छुड़ाया। देर शाम जब शैलेश को जानकारी हुई तो उन्होंने तहरीर दी। साथ ही एसएसपी को भी फोन कर शिकायत दर्ज कराई। उनके निर्देश पर रविवार की दोपहर पुलिस ने बच्चों का मेडिकल कराया और छानबीन शुरू की।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :