गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 23 October 2018

RPP NEWS

भूमि पत्र पाने से वंचित, वनटांगियों का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन


वनटांगियों का डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन, RPP NEWS PORTAL
जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते वनटांगियों

आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल (महराजगंज): पनियरा क्षेत्र के वनटांगियों ने मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। सरकार और प्रशासन के खिलाफ में नारेबाजी की | और जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। वनटांगियों ने कहा कि वे वनग्राम-भारीवैसी के 158, वनग्राम सूरपार टांगिया व वनग्राम दौलतपुर के 48 तथा बेलासपुर टांगिया के 11 टांगिया काश्तकार तहसील सदर के निवासी हैं, जो वन भूमि पत्र पाने से वंचित हैं। हम सबका वनभूमि अधिकार दावा प्रपत्र खंड स्तरीय समिति तहसील में दाखिल है। कार्रवाई चल रही है लेकिन अभी तक तहसील स्तरीय समिति की बैठक नही हो पाने से आगे की कार्यवाही होने में बाधा हो  रही है। वनटांगियों ने यह भी कहा कि तहसील स्तरीय अधिकारी समिति की बैठक करके दावे का सत्यापन कर अग्रिम कार्रवाई करने का आदेश जारी किया जाए। अगर शीघ्र ही हमारे मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान काशीनाथ ¨सह, अशोक यादव, तमेश्वर, रामकिशुन, सीताराम, जहरूद्दीन आदि के अलावा कई वनटांगिया उपस्थित रहें।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :