गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 10 November 2018

RPP NEWS

पटाखों झुलसकर 100 लोग,बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचें

 पटाखों से झुलसे 100 लोग अस्पताल पहुंचे
आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल :गोरखपुर। दिवाली में आतिशबाजी से झुलसकर 100 लोग अस्पताल पहुंच गए। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में इसे लेकर पहले से ही विशेष इंतजाम किए गए थे जिस वजह से मरीजों को सांसत नहीं झेलनी पड़ी।
जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बुधवार को मध्य रात्रि तक भीड़ रही। इसमें अधिकतर पटाखों से झुलसने वाले मामले थे। महानगर के कुछ एक प्राइवेट अस्पतालों को ही लें तो यह संख्या 100 पार कर गई। अस्पताल पहुंचने वाले में ज्यादातर लोग अनार से झुलसे थे। कई ऐसे भी मामले सामने आए जब अनार अचानक फट गया और लोग इसके चपेट में आ गए।

अस्थमा और दिल के मरीजों की परेशानी बढ़ी

आतिशबाजी के दौरान झुलसकर पहुंचने वालों के अलावा प्रदूषण से अस्थमा और दिल के मरीजों की संख्या भी गुरुवार और शुक्रवार को अस्पतालों में देखी गई। बीआरडी मेडिकल कॉलेज और निजी हॉस्पिटल में ऐसे मरीजों की भी भीड़ रही। डॉक्टरों के मुताबिक काफी संख्या में मरीज अस्थमा से पीड़ित आए। कई को तो भर्ती तक करना पड़ा। हार्ट के मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :