गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 10 November 2018

RPP NEWS

मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी करेंगें 5 दिन में 10 रैलियां

मध्यप्रदेश में मोदी जमकर करेंगे चुनाव प्रचार
मध्य प्रदेश में मोदी जमकर प्रचार करेंगें
आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल (डिजिटल ब्यूरो ) नई दिल्ली: एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी लोक सभा चुनाव को लेकर चुनावी रैलियों का बिगुल फूंका है | छत्तीसगढ़ में भले एक दिन के लिए प्रचार में उतरे हों लेकिन मध्यप्रदेश में पार्टी अपने सबसे बड़े चेहरे के साथ पूरी ताकत झोंकने के मूड में है। यहां पीएम मोदी एक दो दिन नहीं बल्कि पूरे 5 दिन प्रचार करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान मोदी 10 जनसभाओं को संबोधित कर सकते हैं। मोदी की इन 10 रैलियों के जरिए भाजपा का मकसद 100 से ज्यादा विधानसभाओं सीटों पर असर छोड़ना होगा। 
मोदी के दौरे की शुरूआत होगी 16 नवंबर को। जगह ग्वालियर और शहडोल। उसके बाद कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा, इंदौर, रीवा, मंदसौर, जबलपुर समेत 10 बड़े और राजनीतिक तौर पर अहम शहरों में पीएम मोदी ताबड़तोड़ प्रचार करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी 14 नवंबर के बाद प्रदेश में सक्रिय हो जाएंगे। वो सात दिन तक पार्टी के लिए प्रचार की कमान संभालेंगे।    
ये है प्रधानमंत्री मोदी के मध्यप्रदेश दौरे का पूरा कार्यक्रम
16 नवंबर को ग्वालियर और शहडोल में रैली

18 नवंबर को छिंदवाड़ा और इंदौर

20 नवंबर को झाबुआ और रीवा में सभा

23 नवंबर को मंदसौर और छतरपुर में रैली

25 नवंबर को विदिशा और जबलपुर में सभा

बड़े चुनावों में पीएम की ताबड़तोड़ रैलियां और तैयारी की काफी चर्चा होती है। इससे पहले गुजरात में भी पीएम ने तूफानी दौरा कर 30 रैलियों को संबोधित किया था। जिन सीटों पर इस बार मोदी प्रचार करने वाले हैं, वो शिवराज सरकार के लिए राजनीतिक तौर पर काफी अहमियत रखती हैं। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :