गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 21 November 2018

RPP NEWS

रोडवेज बसों की टक्कर में यात्री की मौत, कई घायल,नहीं पहुंची डायल 100 पुलिस


 दुर्घटनाग्रस्त बस

आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल:(उत्तर प्रदेश )अलीगंज थाना क्षेत्र के एटा-अलीगंज रोड पर देर रात रोडवेज बसें टकराकर सड़क किनारे खंदी में गिर गईं। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हो गए। हादसा होते ही घटनास्थल पर कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और विधायक मौके पर पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भेजा गया। जानकारी के मुताबिक खुर्जा डिपो और फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस मंगलवार रात को फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थीं। इस दौरान अलीगंज के नगला रेवती के पास फर्रुखाबाद डिपो की बस ने खुर्जा डिपो की बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बसें अनियंत्रित होकर खाई में गिर गर्इंं।

हादसा होते ही मौके पर कोहराम मच गया। हादसे में अरजेश पुत्र श्यामबाबू निवासी नगला उम्मेद की मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हो गए।

जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। साथ ही विधायक सत्यपाल सिंह राठौर मौके पर पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भिजवाया गया। समाचार लिखे जाने घटनास्थल पर राहत कार्य चल रहा था।

घायलों की सूची

हादसे में लोकमन, अनुज, अतुल, कुलदीप, अरविंद, विपिन कुमार, विजय कांत, अर्जुन, दीपू समेत करीब 50 यात्री घायल हुए हैं।

नहीं पहुंची डायल 100

हादसे के वक्त डायल 100 को लोगों ने फोन किया, लेकिन करीब पौन घंटे तक डायल 100 मौके पर नहीं पहुंचीं। इसे लेकर लोगों में आक्रोश दिखा।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :