आर.पी.पी न्यूज़:डिजिटल ब्यूरो: ओडिशा के कटक के पास मंगलवार शाम को एक सड़क हादसा हो गया। समाचार एजेंसी
एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, यहां जगतपुर के पास करीब 30 यात्रियों
को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर महानदी पर बने पुल से नीचे जा गिरी। इस
हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई। मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा
रहा है।
हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया है। इस हादसे में कई यात्रियों के गंभीर रूप से घालय होने की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। हादसे पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने स्थानीय अस्पतालों में घायलों का मुफ्त इलाज किये जाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही पटनायक ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है।
