गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Friday, 2 November 2018

RPP NEWS

मुख्य सचिव और डीजीपी ने लिया दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा

मुख्य सचिव और डीजीपी जायजा लेते हुए
अयोध्या के रामनगरी में 4 से 6 नवंबर तक होने वाले दीपोत्सव की मुख्य अतिथि कोरिया गणराज्य की प्रथम लेडी किम जंग सू होंगी।करीब 200 सदस्यीय कोरियाई दल भी उनके साथ मौजूद होगा। रामकथा पार्क में त्रेतायुग में लंका विजय कर अयोध्या लौटे राम, लक्ष्मण, सीता समेत पूरी सेना के स्वागत का कार्यक्रम है। 
रामनगरी में यहां राज्यपाल गुरू वशिष्ठ की भूमिका निभाएंगे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या वासियों की ओर से हेलीकॉप्टर से उतरने वाले राम-सीता व लक्ष्मण की आरती उतारेंगे। इसके बाद नयाघाट पर सरयू की आरती के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू होगा। राम की पैड़ी पर एक भव्य मंच बनाया जा रहा है। जहां बैठकर मुख्य अतिथि समेत मुख्यमंत्री, राज्यपाल और विदेशी अतिथि वाटर शो के जरिए लेजर से भगवान राम की यात्रा का आनंद लेंगे।
 अयोध्या पहुंची कोरियाई गणराज्य के राजदूत एचईसिन वांगकिल के साथ बृहस्पतिवार को प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय, डीजीपी ओपी सिंह, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं पर्यटन अवनीश अवस्थी, डीजी सुरक्षा विजय कुमार समेत शासन और प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने कोरियाई टीम के साथ कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया।
बाद में रामकथा संग्रहालय में दीपोत्सव आयोजन से जुड़े समस्त विभागों के साथ बैठक कर आयोजन को भव्य बनाने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया। सुरक्षा पर भी मंथन किया गया। दीपोत्सव की मुख्य अतिथि कोरिया गणराज्य की प्रथम लेडी किम जंग सू होंगी। बताया जा रहा है कि इस दीपावली पर अयोध्या के दीप महोत्सव का कार्यक्रम विश्व रिकॉर्ड भी बनाएगा | पूरा सरयू तट साढ़े 3 लाख दीपों से जगमगाता हुआ नजर आने वाला है| वैसे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ कई बार अयोध्या जा चुके है लेकिन इस बार उनकी यात्रा कुछ खास ही होगी | अयोध्या के रामनगरी में होने वाले दीप महोत्सव का पल पल अपडेट पातें रहिये आप आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल पर, और अधिक समाचार पढ़ने के लिए www.rppnewsportal.com पर विजिट करें |
आप के लिए

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :