गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Friday, 2 November 2018

RPP NEWS

एक और बाबा ने आश्रम में महिला के साथ दो साल तक बंधक बनाकर कि हैवानियत

 एक और बाबा आयें दुष्कर्म के मामले में चपेटे में आरोपी गोरखपुर के एक बाबा पर दिल्ली महिला आयोग की मदद से पीड़िता ने कापसहेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर यूपी के गोरखपुर पुलिस को सौंप दिया है। 
दिल्ली महिला आयोग के अनुसार बाबा गोरखपुर के परमेश्वरपुर में एक मजार के पास आश्रम चलाता है। पीड़िता ने दिल्ली महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है कि दो साल पहले वह परिवार के साथ गोरखपुर गई थी।
एक महिला परिचित के कहने पर इलाज कराने बाबा के पास पहुंची। इलाज के बहाने बाबा ने उसे आश्रम में बंधक बना लिया। वह दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देता था।
किसी तरह वह चंगुल से छूटकर दिल्ली महिला आयोग से संपर्क किया। इसके बाद संस्था की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और सदस्या किरण नेगी पीड़िता से मिलीं। आयोग ने महिला की आपबीती सुनने के बाद एफआईआर दर्ज करवाने के लिए दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।  

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :