|
|
| आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल: महराजगंज:परतावल। ब्लॉक के ग्राम सभा पकड़ी दीक्षित में लगभग 6 महीनों से गाँव में जाने वाले मेन सड़क पर बिजली का खम्भा टूट कर गिर गया है , तो वहीं दूसरी तरफ एक बिजली के खंभे से जमीन पर तार लटक गया है जो गांव के ग्रामीणों के लिए दुर्घटना का दावत दे रहा है । आप को बता दें कि आज से लगभग दो वर्ष पूर्व में इस गाँव मे गरीबो के घर को रोशन करने के लिए सरकारी योजना के तहत कुछ बिजली के पोल लगाए गए थे, जिसके पास बीपीएल कार्ड था उसको मुफ्त में बिजली कनेक्शन दिया गया, देर से सही गरीबो के घर बिजली के दीप जलें। लेकिन अब गाँव मे प्रवेश करने वाले रास्ते मे तकरीबन 6 महीने से एक बिजली का खम्भा टूट कर गिर गया है ठीक उसके सौ कदम आगे एक खम्भे से तार लटक गया है। जो ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है, ग्रामीणों का आरोप है कि खम्भा टूटने में बिजली विभाग की पूरी मिलीभगत है पकड़ी चौराहे तक बिजली पहुंचाने के लिए रास्ते मे बाधा बने एक पेड़ को विजली विभाग द्वारा कटवाते समय उस के गिरने से खम्बा टूट गया। 6 महीने बीत चुके अब तक वैसे ही सड़क पर बिजली का खम्भा गिरा हुआ है और पकड़ी दीक्षित चौराहा इसी के वजह से अंधेरे में है। जिसका खबर न ही ग्राम प्रधान को है और नही बिजली विभाग को, किसी को कोई चिंता नही है । अब सवाल ये है कि क्या कोई दुर्घटना होने के बाद प्रशासन सहित ग्राम प्रधान की नींद खुलेगी और पीड़ित लोगों के जख्म पर अर्थहीन मरहम लगाने का प्रयास करेंगे ? क्या हमारी सरकारें जिन्हें हम अपना बहुमूल्य वोट देकर राजनेता बनाते हैं इन्ही दिनों का इंतज़ार करतीं हैं क्या? |



