दो मोटर साइकिल की टक्कर में 3 घायल एक कि हालत गम्भीर
 |
| पन्नेलाल को पकड कर रोती उनकी माता |
आर पी पी न्यूज़ पोर्टल :महराजगंज: थाना क्षेत्र श्यामदेउरवां के ग्राम नटवा जंगल टोला कोइलहियां के
 |
| सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान |
वासदेव तिवारी(55) पुत्र सीताराम,बरगदवां निवासी ओम प्रकाश मिश्रा के साथ अपनी स्कूटी से किसी काम से श्यामदेउरवां गए थे अपना कार्य पूरा करने के बाद वह घर वापस जा रहे थे,अभी वह श्यामदेउरवां चैराहे सेबड़हरा गंजन रोड पर चंद मीटर की दूरी पर ही गए थे कि सामने से आरहे मोटर साइकिल सवार पन्ने लाल निवासी महमदा ने जोर दार टक्कर मार दी जिस से दोनों मोटर साइकिल सड़क पर गिर गई और उस पर सवार तीनों को चोटें लगी,वासदेव तिवारी को गम्भीर चोट आइ, उनका एक पैर भी टूट गया,मौक़ा पर मजूद लोगों ने इस की सूचना पुलिस को दी,पुलिस ने पन्नेलाल और उस की मोटर साइकिल को अपने कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया जब कि गम्भीर रूप से घयाल वासदेव को निकट के एक अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया जहां से मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया ,बताया जा रहा है कि पन्ने लाल शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था|
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |