आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल:महराजगंज: परतावल ब्लॉक के ग्राम सभा पकड़ी दीक्षित में प्राथमिक विद्यालय पर बाल दिवस के अवसर पर पंचायत इंटर कॉलेज के पूर्व अध्यापक श्री अवधेश दीक्षित जी ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि श्री हेमवन्त फरेंदा बीएसए और श्री तारकेश्वर पाण्डेय बीएसए नौतनवा रहें। यह कार्यक्रम पकड़ी दीक्षित के ग्राम प्रधान श्री गणेश पाण्डेय के अध्यक्षता में हुई। विद्यालय प्रांगण में आये सभी अतिथियों ने एक दूसरे को माला
पहनाकर स्वागत कर परिचय प्राप्त किया । ग्राम प्रधान गणेश पाण्डेय ने बताया हम सभी के प्रयास ने रंग लाया और जिस प्राथमिक विद्यालय 20 बच्चों की संख्या होती थी आज उस विद्यालय में 100 बच्चे पढ़ने आतें है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हीरा लाल ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ न करें और उन्हें प्रतिदिन विद्यालय भेजें। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में काफी उत्साह भी दिखा, विद्यालय प्रशासन के तरफ से मिठाई भी बच्चों में बांटी गई। कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे बीएसए हेमवन्त ने कहा कि विभिन्न कारणों से अपनी गरिमा खो चुका पकड़ी दीक्षित प्राथमिक विद्यालय पुनर्व्व अब विकास की दिशा में अग्रसर है। अब पकड़ी दीक्षित प्राथमिक विद्यालय पूरे परतावल में 1 नंबर पर है । तो वही बच्चों ने अंग्रेजी में कविता सुना कर सबका मन मोह लिया।
