गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 14 November 2018

RPP NEWS

परसा खुर्द में सम्पन्न हुआ पुलिस कि मौजूदगी में छठ पूजा ,कोर्ट के आदेशों को किया नजरअंदाज

परसा खुर्द पोखरे पर छठ व्रती
आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल(हेड ब्यूरो):महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील ग्राम सभा परसा खुर्द में पुलिस सुरक्षा के बीच छठ पूजा का पर्व सम्पन्न हुआ। तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था को बनाएं रखने के लिए पूरी रात एडीएम,एसपी,एसडीएम सदर सहित तमाम थानों की पुलिस बल के साथ पीएसी तैनात रही। रात भर परसा खुर्द में रहे एसपी ,एडीएम को ठंड लगने के कारण अलाव जला कर रात गुजारनी पड़ी। परसा खुर्द में विवादित कब्रिस्तान और पोखरे कि जमीन के लिए आये आदेश कि भी जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने धज्जी उड़ा दी।

हाई कोर्ट के आदेशों को मुह चिढ़ाते हुए ये कारनामा प्रशासन द्वारा किया गया। माननीय कोर्ट के आदेश का पालन न करते हुए जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया। आदेश में लिखा है कि कब्रिस्तान के बगल पोखरे पर कोई भी परंपरागत ढंग से छठ पर्व मनाने की उल्लेख नही है और न ही जिला प्रशासन ने छठ पर्व को लेकर कोई स्पष्टीकरण दिया है। उक्त कब्रस्तान के सम्बन्ध में हाईकोर्ट ने रिट पिटिशन संख्या51032/201के साफ कर दिया है राजस्व रिकार्ड में दर्ज सर्वजनिक पोखरा गाटा संख्या 162 व भीटा गाटा संख्या 161 ख पर परम्परागत रूप से छठ का पर्व मनाया जाना नही पाया जाता है,पूर्व जिला मजिस्ट्रेट वीरेंद्र कुमार सिंह अपने पत्रांक संख्या 3387 दिनांक 5 नवम्बर 2016 के माध्यम से इस आदेश पर अमल हेतु छठ मनाने हेतु याचिका दायर करने वालो को भी अवगत कराया जा चुका है, इस समय छठ से पूर्व 23 अक्टूबर को ग्राम सभा के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर हाई कोर्ट के आदेश को देखते हुए उस पोखरे पर छठ न कराए जाने का अनुरोध किया था,परन्तु हाई कोर्ट के आदेश को दरकिनार पर जिला प्रसाशन ने पुलिस पी ऐसी बल तैनात कर अपनी निगरानी में सारा काम कराया,जिस से अल्पसंख्यक समुदाय में निराशा उतपन्न है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :