गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Friday, 30 November 2018

RPP NEWS

हनुमान वाले बयान पर फसें योगी,मिला कानूनी नोटिस

"हनुमान जी दलित नहीं आर्य थे। भगवान राम और हनुमान के युग में जाति व्यवस्था नहीं, वर्ण व्यवस्था थी। उस समय दलित, शोषित व वंचित शब्द आधुनिक नामकरण थे।"
*राज्य में अशांति फैलने का अंदेशा पैदा हो रहा है।
*अशांति फैलाने और प्रदेश का साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया  
*ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने बुधवार को योगी आदित्यनाथ को लीगल नोटिस भेजा
 

आर.पी .पी न्यूज़ पोर्टल:चुनाव डेस्क: हाल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान जी को दलित कहा था। जिसके कारण राजस्थान के चुनावी रण में अब हनुमान जी की जाति को मुद्दा बनाकर राजनैतिक दलों के बीच बयानबाजी शुरु हो गई है।
गुरुवार को अलवर से योगी आदित्यनाथ के खिलाफ राज्य के केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री सत्यपाल चौधरी का बयान सामने आया।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत

कांग्रेस ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। कांग्रेस ने अपनी शिकायत दर्ज करवाते हुए योगी पर राज्य में अशांति फैलाने और प्रदेश का साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने अपनी शिकायत दर्ज करवाने के बाद योगी पर आचार संहिता के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुशील शर्मा ने बताया कि योगी ने हनुमान जी को दलित वर्ग का बताकर हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। जिसके बाद राज्य में अशांति फैलने का अंदेशा पैदा हो रहा है। उन्होंने अपने बयान में योगी पर उचित कार्यवाही करने की मांग करते हुए राज्य में उनके प्रवेश पर पाबंदी लगाने की मांग की है।  
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कानूनी नोटिस योगी के बयान से ब्राह्मण समाज को भी ठेस पहुंची है। सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने बुधवार को योगी आदित्यनाथ को लीगल नोटिस भेजा और उनसे तीन दिन में माफी मांगने को कहा है। इसी के साथ ही कई संतों और महंतों ने बयान जारी करते हुए योगी के बयान को पूरी तरह गलत बताया है।
गाँव से लेकर देश तक के खबरों से रहें अपडेट, अपने शहर के ख़बर को देखने के लिए विजिट करें
www.rppnewsportal.com

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :