गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Friday, 30 November 2018

RPP NEWS

ठोंका मंदिरों पर दावा,योगी के बयान के बाद ‘दलित देवता हनुमान' के लगने लगे जयकारे

www.rppnewsportal.com ठोंका मंदिरों पर दावा,योगी के बयान के बाद ‘दलित देवता हनुमान' के लगने लगे जयकारे
मंदिर में हनुमान चलीसा का पाठ करते दलित समाज के लोग

आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल: उत्तर प्रदेश न्यूज़ डेस्क : भगवान शिव और श्रीराम के बाद अब हनुमान के नाम पर सियासत शुरू हो गई है।चुनाव करीब आते ही बेरोजगारी जैसे विशाल मुद्दे को छोड़ सभी राजनैतिक पार्टियाँ धार्मिक मुद्दों को लेकर एक दुसरे पर तंज कसना शुरू कर दी है | राजस्थान में चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिए गए बयान पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया की है।तो वहीँ गुरुवार को कांग्रेस नेता अमित सिंह के नेतृत्व में दलित समाज के लोगों ने जनेऊ धारण कर लंगड़े की चौकी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने कहा कि अब देश भर के हनुमान मंदिरों की व्यवस्था दलित समाज करेगा। वहां के महंत भी दलित समाज से संबंधित लोग होंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर करीब दो बजे प्राचीन हनुमान मंदिर में पहुंचे। वहां उन्होंने जनेऊ धारण किया और हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए ‘दलित देवता हनुमान की जय’ के नारे लगाए। यह कार्यक्रम करीब आधे घंटे तक चला। कार्यक्रम में महिलाएं भी शामिल रहीं।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :