गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 27 November 2018

RPP NEWS

नशे में धुत युवक की मोटर साइकिल से एक नौजवान घायल सियरही भार रोड पर स्थित शराब भठ्ठी से पीकर जा रहा था घर

घनश्याम नशे
आर पी पी न्यूज़ पोर्टल महराजगंज : सवांददाता इरफानुल्लाह खान  हरपुर तिवारी : परतावल महराजगंज
थाना क्षेत्र श्यामदेउरवां के अंतर्गत हरपुर चौक सियरही भार रोड पर स्थित शराब भट्टी इस समय दुर्घटना का केंद्र बन गई है आये दिन यहां शराब के नशे में धुत शराबी आने जाने वालों के लिए आफत व मूसीबत बनते जा रहे हैं इस शराब भठ्ठी के कारण यहां के लोग अत्यंत कठिनाइ में हैं रास्ता चलते राहगीर इन शराबियो के कारण दुर्घटना के शिकार बनते जा रहे हैं।
ताज़ा घटना आज शाम 7 बजे घटी जब हरपुर तिवारी का एक युवक अरविंद कुमार पुत्र सन्त घर जारहा था कि इसी बीच इस शराब भठ्ठी से शराब पी कर ग्राम मोहमदां निवासी  घनश्याम नशे में चूर अपनी मोटर साइकिल से तेज़ गति से घर जाते समय अरविंद को जोरदार टक्कर मार दी जिस में वह घायल हो गया,जिसे स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती कराया जहां से परतावल सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र भेज दिया गया,
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शराब भठ्ठी जब से हरपुर चौक से सियरहीभार  रोड पर घनी आबादी के बीच मे आई है उस के कारण आये दिन स्कूली लड़कियों के साथ अभद्रता और दुर्घटनाओं की वारदात में काफी बढोत्तरी हो गई है,।
 घायल अरविंद कुमार


RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :