![]() |
| राजन मिश्रा |
आर पी पी न्यूज़ पोर्टल महराजगंज : पनियरा सवांददाता : पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा राज मंदिर निवासी राजन मिश्रा उर्फ शरदिंदु उम्र 27 वर्ष को बदमाशों ने मारी गोली ,उनके दाहिने हाथ के कलाई में गोली लगी परिजनों ने ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनियरा लाया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।
राजन मिश्रा के बहन मनीष मिश्रा ने पनियरा थाने में तहरीर दिया है कि मंगलवार को दोपहर दो बजे खेत में गेहूं की बुवाई करने के लिए गये थे कि गांव के ही निवासी राकेश यादव व छब्बी दोनों लोग मेरे खेत में गये और पुरानी रंजीश को लेकर राकेश यादव ने मेरे भाई को गोली मारी गोली दायें हाथ के कलाई में लगी।
गोली चलने की सूचना पर कोतवाल रामदवन मौर्य सी ओ सदर व थानाध्यक्ष पनियरा राजप्रकाश सिंह मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में लग गये।

