आर पी पी न्यूज़ पोर्टल महाराजगंज : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान : महराजगंज,थाना क्षेत्र श्याम देउरवां के ग्राम सभा बैरिया में ग्रामीण उस समय उत्तेजित हो गए जब तय मात्रा से कम गल्ला उन्हें कोटेदार के द्वारा दिया जा रहा था, ग्रामीणों कि मांग थी कि उन्हें यूनिट अनुसार ही गल्ला चाहिए, जिस पर कोटेदार प्रकाश चन्द्र ने कहा कि खुद उस को भी मांग अनुसार गल्ला विभाग से नही मिल रहा है इस कारण ऐसा संभव नही है इस बात को लेकर ग्रामीणों और कोटेदार में तूतू में में से मार पीट तक होने लगी मौके,पर पहुंची 100 नम्बर पुलिस मामला के पड़ताल में लगी है किसी को गम्भीर चोट नही आई है

