गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 24 November 2018

RPP NEWS

एस डी एम ने कहा पैंट उतारो बताता हूँ फरियादी ने मुख्यमन्त्री से लगाई गुहार

भरतलाल क्या कहतें है आप ही सुन और  देख लीजिए।


इनसे जुडी खबर को निचे पढ़े  और इनके द्वारा दिया गया कागजात देखें 
आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज।  कहा जाता है कि जिला प्रशासन या कोई भी अधिकारी हो सभी जनता के रखवाले हैं, फरियादी की फरियाद सुन उचित निर्णय लेने वाले अधिकारी होते है जो जनता कि सुरक्षा के लिए हर जिले में तैनात हैं , जिनसे जनता न्याय कि उम्मीद बनाये रखती है जब वही अधिकारी अन्याय पर उतर जाए तो फिर कैसे लोकतंत्र कि रक्षा हो पाएगी? जनता का विश्वास आखिर किस पर होगा?   ऐसा ही कुछ मामला प्रकाश में आया है महराजगंज जिले के थाना क्षेत्र पनियरा के ग्राम सभा सिंहपुर का, एक भरत लाल पुत्र प्रहलाद नामक व्यक्ति मुख्यमंत्री के पास गुहार लगाने को तब विवस हो गया जब उसको जनपद के उपजिलाधिकारी ने पनियरा थानाध्यक्ष के माध्यम से उसे अपने दफ्तर में बुलाते है , भरतलाल अपने साथियों के साथ दफ्तर में पहुंचता है तो उसे उप जिलाधिकारी महोदय गालिया देने लगते है, भरतलाल ने मुख्यमंत्री जी को दिए तहरीर में ये भी लिखा है कि साहब ने उसकी पैंट तक उतरवा दी थी उसके साथ गए साथियों को गार्ड से कहलवाकर अपने ऑफिस परिसर से बाहर करवा दिए है। भरतलाल ने मुख्यमंत्री, जिला न्यायालय, जिलाधिकारी को पत्र लिख कर न्याय की माँग कि है। अब देखना ये है कि क्या भरतलाल को इंसाफ मिलता है या नही।
यह है पूरा मामला:
भरतलाल के खेत के सामने से रास्ते का जमीन है जिसे गाँव के ही व्यक्ति ने अधिकारियों कि मिली भगत से पौधा लगाने के लिए अपने नाम पट्टा करा लिया है, और अवैध निर्माण भी कर रहा है। रास्ते कि जमीन कब्जा न हो और उसपे कोई अवैध निर्माण कार्य न हो इसको रोकने के लिए भरतलाल ने जब प्रशासन को अवगत कराया तो अब उसे ही उपजिलाधिकारी द्वारा फर्जी अभियोग में फसाने कि कोशिश कि जा रही है। ऐसा मुख्यमंत्री को दिए हुए तहरीर में भरत लाल ने कहा है।
मुख्यमंत्री को  पत्र ,प्रधान द्वारा दिया गया प्रामण ,नजरी नक्शा 

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :