गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 5 November 2018

RPP NEWS

दीवान हुए लाइन हाजिर .....पत्रकार से बदतमीजी के मामले में



मुख्यमंत्री  योगी आदित्य नाथ जी के आदेश "पत्रकारों से अभ्रद्रता करने वाले पर कड़ी क़ानूनी कार्यवाही करने " का परिणाम आज महराजगंज के निचलौल थाने में देखने को मिला  |
आर पी पी न्यूज़ पोर्टल:महराजगंज ब्यूरो : एक सम्मानित पत्रकार से बदतमीजी के मामले में महराजगंज जनपद के निचलौल थाने में तैनात दीवान राजेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक आर पी सिंह ने रविवार को लाइन हाजिर कर दिया है ।बदतमीजी की शिकायत पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक से किया था । मामले में पुलिस अधीक्षक आर पी सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल रणविजय सिंह से जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए आदेशित किया था । रविवार की सुबह प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधिक्षक आर पी सिंह ने आरोपित दीवान को लाइन हाजिर कर उसके विरुद्ध जांच बैठा दी है । आरोपित दीवान राजेश कुमार सिंह अभी कुछ ही दिनों पूर्व ही निचलौल थाने में तैनात एक दीवान को थप्पड़ जड़ दिया था ।  विभाग ने इस घटना को  चारदीवारी में ही कैद कर दिया । लेकिन पत्रकार से विवाद होते ही यह बात भी धीरे धीरे खुलकर सामने आ ही गई ।रोज शाम को पीने के बाद ड्यूटी करते थे दीवान जी दीवान जी से विवाद यु ही नही हो जाते थे इसका मुख्य कारण यह था कि सूर्य अस्त और दीवान जी मस्त हो जाते थे । और ऐसा ही कुछ दृश्य शनिवार को रहा जब नशे में धुत दीवान जी ने अपने ही इंस्पेक्टर को कह दिया कि कार्यवाही  करनी है तो कर दीजिए क्या कर लेंगे आप मेरा कुछ नही बिगाड़ सकते है । उनकी इस बात को सरल हृदय के इंस्पेक्टर हरेन्द्र मिश्र सुनते रहे और अपमान की घुट पीकर रह गए ।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :