आर पी पी न्यूज़ पोर्टल : महराजगंज ब्यूरो : उत्तर प्रदेश की होकूमत ने उन स्कुलो के अध्यापकों को अब पढाई के साथ बोरा भी बेचने के निर्देश दिए है ,जिन,स्कुलो में मध्यान भोजन के अंतर्गत बच्चो को खाना दिया जाता है।मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश लखनऊ ने अपने पत्रांक संख्या सी 3372 दिनाक 2 नवम्बर 2018 के माध्यम से समस्त बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देधित किया है कि मध्यान्ह भोजन के लिए जिन बोरो में कोटेदार द्वारा खाद्यान उपलब्ध कराया जाता है उन बोरो को बेच कर उस से आय अर्जित कर बच्चों के खाने समेत किचन के रख रखाव पर खर्च किये जायें उस का बाक़ायदा आय ब्यय अभिलेख भी रखा जाए यह आदेश लोगो मे कौतूहल का विषय बना है कि अब मास्टर साहब लोग पढाई के साथ बोरा भी बेचने का कार्य करेंगे,

