आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल : निचलौल (महराजगंज ब्यूरो)।निचलौल थाना क्षेत्र के गांव डोमा खास में बृहस्पतिवार को सुबह
करीब नौ बजे दरवाजे पर खेल रहा बच्चा विद्युत तार की चपेट में आ गया। इससे
करंट लगने से बच्चे की मौके पर मौत हो गई जबकि बच्चे को बचाने गई मां करंट
की चपेट में आने से अचेत होकर गिर पड़ी। ग्रामीणों ने आननफानन में बच्चे
की मां को निजी वाहन से इलाज के लिए सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि डोमा खास गांव निवासी देवेन्द्र के पुत्र कन्हैया (5) सुबह दरवाजे के सामने खेल रहा था। खेलते-खेलते दरवाजे के सामने जमीन पर गिरे कटे हुए एक विद्युत तार को पकड़ लिया। यह देख मां शीला देवी (34) दौड़कर अपने बेटे को बचाने के लिए आगे बढ़ीं। इस बीच बच्चे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि मां करंट की चपेट में अचेत होकर गिरकर घायल हो गईं। लोगों की मदद से महिला को भर्ती कराया गया।
