आर. पी.पी न्यूज़ पोर्टल:महराजगंज:- परसा महंत गांव में एक दीप शहीद के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता राज मिश्रा ने की जिसमें हर घर से एक दीप आया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा नेता रजनीश पाण्डेय य जीने सेना के शहीद जवानों के पुण्य स्मृति में दीप को प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्चात सभी ने एक एक दीप प्रज्वलित कर जवानों के बलिदान को याद किया इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि राजनीश पाण्डेय ने कहा की सेना हमारे देश की रीढ़ है सेना के जवान 12 माह 24 घंटे बॉर्डर पर तैनात रहते हैं वी सीमा जागते हैं और हम अपने घरों में चैन की नींद सो पाते हैं हमारी रक्षा करते हुए वह भारत माता की गोद में चिर निद्रा में लीन हो जाते हैं इसलिए हमें उनकी शहादत को सदैव याद रखना चाहिए इसके बाद भारत माता की जय और वंदे मातरम के जय घोष से पूरा गांव गूंज उठा इस कार्यक्रम को राज मिश्रा ने भी संबोधित किया तथा उक्त अवसर पर विक्की अग्रहरी अमन अनुज दीप अजय प्रिंस दिनेश कृष्णा संदीप मुकेश तथा संतोष एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे |
