गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Sunday, 11 November 2018

RPP NEWS

नहाय-खाय के साथ आज से छठ पर्व कि शुरुवात,घाट हो गए तैयार, पूजन सामग्री से सजे बाजार

 chhath puja celebrations start in maharajganj uttar pradesh
एडिटर:  राजन पटेल कि कलम से
आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल : महराजगंज:- पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार में धूमधाम से मनाए जाने वाले छठ महापर्व आज से शुरू हो गया है। इस पर्व को लेकर जनपद महराजगंज में भी तैयारियां शुरू हो गई है। एक तरफ जहां छठ पूजा के लिए हनुमानगड़ी के समीप बलिया पुल किनारे घाटों को तैयार किया जा रहा है। तो वहीं बाजारों में रौनक बढ़ गई है। 
यह महापर्व आज से नहाय-खाय से शुरू होकर 14 नवंबर को सूर्योदय के अर्घ्य देने के साथ समाप्त होगा। छठ का महापर्व रविवार को नहाए खाए के साथ शुरू हो रहा है। इस पर्व का मुख्य प्रसाद ठेकुआ है जो आटे से बनता है वहीं खजूर आटे और मैदा दोनों से तैयार किया जाता है।
इसके लिए घरों में गेहूं चुनने व मिट्टी का चूल्हा तैयार करने का सिलसिला शुरू हो गया है। व्रतधारी पूजा सामग्री के लिए नए बर्तन और कपड़े खरीदने में मशगूल हैं। साड़ियों की दुकानों पर भी रौनक देखने को मिल रहा है। व्रती नई साड़ी पहनकर ही अस्तांचल व उदय होते सूर्य को अर्घ्य देती हैं।
  इन बाजारों में उमड़ रही भीड़
पूजन सामग्री के लिए महराजगंज के अम्रुतियाँ बाजार, सक्सेना चौरहा, सरोजनी नगर,नौतनवा, फरेंदा,निचलौल, परतावल चौक तथा परतावल बाजार समेत कई जगहों पर बाजार में रौनक बढ़ गई है। कोशी, पीतल का सूप, बांस का सूप, दउरा, केला, संतरा, अनार, सेब, पानी फल, गागल, पानी वाला नारियल, गन्ना, कच्ची हल्दी, मूली, अदरक, सूथनी आदि की दुकानें सजने लगी हैं। दुकाने सजने के साथ ही साथ फलों और वस्त्रों के दामों में भी चढ़ाव देखने को मिल रहा है |

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :