![]() |
| घायल राजू प्रसाद |
आर पी पी न्यूज़ पोर्टल महराजगंज : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान : श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल महराजगंज मार्ग पर सिरसिया साधु चौराहे के पास चार पहिया वाहन और बाइक की टक्कर में बाइक चला रहे राजू प्रसाद पुत्र हरिलाल (21 )निवासी बरगदही थाना कोतवाली और उसकी बहन राजकुमारी देवी(40 )निवासी बड़हरा (खुटहा) थाना पनियरा बुरी तरह से घायल हो गए ,उपस्थित लोगो ने दोनों घायलों को सीएचसी परतावल में भर्ती कराया जहाँ राजकुमारी की हालत काफी गम्भीर देख कर डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है जबकि उसके भाई का इलाज परतावल में जारी है

