![]() |
| ICU में हारिस |
आर पी पी न्यूज़ पोर्टल महराजगंज : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान : श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरसिया मलमलियाँ निवासी हारिस खान पुत्र मतीन खान उम्र( 32) जो अपने माँ बाप के इकलौता पुत्र था।सऊदी अरब में एक युवक ने उस के सर पर ईंट से वार करके बुरी तरह घायल कर दिया था, इलाज के दौरान आज उस की मौत हो गई। जैसे ही इसकी सूचना गांव वालों को हुई पूरे गांव और उनके रिश्तेदारों में मातम छा गया।
मिली जानकारी के अनुसार हारिस खान सऊदी में ठीकेदारी का काम करता था। उसने श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम बैजौली निवासी अब्दुल क़य्यूम नाम के एक युवक को वीजा देकर सऊदी अरब बुलाया था,जहां काम को लेकर किसी बात पर दोनों में कहा सुनी हो गई जिस पर नाराज़ होकर अब्दुल क़य्यूम ने हारिस के सर पर ईंट से वार कर दिया जिससे हारिस का सर फट गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था । जबकि अब्दुल क़य्यूम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था ,आज रविवार को जैसे ही हारिस खान के मरने की खबर आई घर मे मातम छा गया। उसके पिता चोट की घटना की सूचना मिलने के बाद ही सऊदी उस से मिलने चले गये थे । हारिस अपने बाप का इकलौता पुत्र था और आज घर का इकलौता चिराग भी बुझ गया।

