आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल:महराजगंज(हरपुर तिवारी) परतावल ब्लाक के हरपुर तिवारी में स्थित आर.के कान्वेंट स्कूल में स्व० अफसाना बेगम कि यादगार में और 14 नवम्बर बाल दिवस के अवसर पर सामान्य ज्ञान, खेल कूद व रंगोली प्रतियोगिता कराया गया, इस प्रतियोगिता में विद्यालय के प्राइमरी तथा जूनियर के छात्र- छात्राओं भाग लिया था| सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में फसीउल्लाह खान 1, साहिन परवीन 2, इरफान खान ने 3 स्थान प्राप्त किया था | सभी प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थिओं को 16 नवम्बर दिन शुक्रवार को आर.के कान्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य इर्फनुल्लाह खान द्वारा पुरस्कार दिया गया| इस मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि
समय-समय पर अगर प्रतियोगिता कराया जाये तो हमारे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी ओलंपिक जैसे खेलों में पहुंच कर अपने प्रतिभा को देश-विदेश तक दिखा सकतें हैं | साथ-साथ उन्होंने यह भी बताया कि अगर आप के क्षेत्र में गरीब या विकलांग बच्चे हैं किसी कारण वे शिक्षा पाने से वंचित हैं तो उनकी दाखिला हमारे विद्यालय में करायें हम उसे मुफ्त में शिक्षा देंगें | इस अवसर पर नदीम खान, डॉ0 इशरत व विद्यालय के अध्यापकगण,छात्र-छात्राओं सहित तमाम बच्चों के अभिभावक गण मौजूद रहें |