गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 17 November 2018

RPP NEWS

शशि थरूर के पीएम मोदी को बिच्छू कहने का मामला सुनेगी अदालत

 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बिच्छू शब्द के इस्तेमाल वाली कथित टिप्पणी के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की परेशानियां बढ़ती दिखाई दे रही हैं। अदालत ने इस मामले में पीएम की मानहानि के आरोप वाली याचिका का संज्ञान लेते हुए सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर की तरफ से दाखिल शिकायत पर पटियाला हाउस अदालत के एसीएमएम समर विशाल ने 22 दिसंबर को सुनवाई की तारीख तय की है। कोर्ट ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष को अगली तारीख पर अपने बयान दर्ज कराने और थरूर की टिप्पणी से जुड़े साक्ष्य पेश करने का निर्देश दिया है।

शिकायत में कहा, थरूर की बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाएं हुईं आहत

कोर्ट में पेश शिकायत में कहा गया है कि शशि थरूर के इस बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं, आरएसएस कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री मोदी के समर्थकों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2014 का लोकसभा चुनाव और उसके कई बाद कई विधानसभा चुनाव भाजपा ने जीते हैं। उनके बारे में इस तरह की अभद्र टिप्पणी पूरी तरह गलत व अशोभनीय है।

दरअसल मामला बंगलूरू में थरूर की नई किताब ‘द पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर’ पर उठे विवाद से जुड़ा है। थरूर ने बातों ही बातों में पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने आरएसएस के किसी अज्ञात शख्स की बात का हवाला देते हुए कथित रूप से कह दिया कि मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह हैं। इसके बाद उन्होंने बिच्छू को हटाने की जरूरत को लेकर आपत्तिजनक बात कही थी।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :