आर पी पी न्यूज़ पोर्टल : गोरखपुर ब्यूरो : एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने यातायात माह के मौके पर ऑटो चालकों को एक विशेष तरीके का परिचय पत्र जारी किया जाएगा। जिसमें उनका ब्लड ग्रुप ड्राइविंग लाइसेंस नंबर नाम पता समेत सभी विवरण उपलब्ध है और इसके साथ ही ऑटो ड्राइवरों का यातायात कार्यालय पर कैंप लगाकर निशुल्क कैंप लगाकर उनका ब्लड ग्रुप की जांच की गई। एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि जिन ऑटो ड्राइवरों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होगा उन्हें 10 -10 की संख्या में संभागीय परिवहन विभाग भेज कर उनका ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का भी कार्य किया जाएगा।

